बिहारशरीफ, मार्च 2 -- किशोर बंदियों को दी गई कानून व अधिकार की जानकारी शेखपुरा। विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को शहर के प्लेस ऑफ सेफ्टी में नि:शुक्त लोगों के बीच पैनल अधिवक्ता गौरव कुमार द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी। प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे किशोर बंदियों को कानूनी सहायता तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा अरियरि के रामपुर गांव में भी विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...