बरेली, अप्रैल 6 -- मीरगंज। अलीगंज के गांव के जंगल से दो लोग किशोर को पकड़कर जबरन बाइक से ले जा रहे थे। गोरा लोकनाथपुर में शोर मचाने पर बाइक सवार किशोर को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने नकटपुर के लोगों पर किशोर को पकड़कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आंवला क्षेत्र से शनिवार की शाम पांच बजे आई बाइक पर दो लोग और एक किशोर बैठे थे। गोरा लोकनाथपुर में रामगंगा के पुल व मजार के बीच गड्ढों में बाइक धीमी होने पर खेतों में बैठी महिला और उसके परिजनों को देखकर किशोर से शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार किशोर को छोड़कर भाग गए। किशोर ने ग्रामीणों को अपना नाम योगेश निवासी हाफिजगंज थाना अलीगंज बताया। सूचना मिलने पर प्रधान धर्मेंद्र सिंह एवं पूर्व प्रधान बाबूराम कश्यप आदि पहुंच गए। ग्रामीणों की सू...