खगडि़या, अक्टूबर 11 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी गांव में गुरुवार की रात में सोए अवस्था में 14 वर्षीय किशोर निवास कुमार की धारदार हत्या मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया गया है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी मृत किशोर के पिता जितेन्द्र सिंह ने दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतक के पिता जितेंद्र सिंह के आवेदन पर परिवार के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कांड संख्या 273/2025 के तहत दर्ज की गई है। जिसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एक मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रीति कुमारी, सुजीत कुमार, अंजू देवी व गीता देवी शामिल हैं। जो मृतक के परिवार के...