नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बवाना में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में चार नाबालिगों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चार चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए बालिग आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय सालिन, 20 वर्षीय साहिल और 18 वर्षीय फहाद उर्फ मोनू के रूप में हुई है। साजिश में मोहम्मद फारुख की भूमिका की भी जांच की जा रही है। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 11 फरवरी रात 9.36 बजे जेजे कॉलोनी के ई-ब्लॉक से चाकूबाजी की सूचना मिली। घायल को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में सामने आया कि शाम 8.30 बजे आरोपियों ने किशोर को रोककर पहले बेरहमी से पीटा, फिर चार युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।...