मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। चील्ह के तिलठी गांव में किशोर की पिटाई करने वाले अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। मनबढ़ों ने किशोर को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। चील्ह के तिलठी गांव निवासी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि पुत्र 15 वर्षीय रतन कुमार दुबे बारात में गया था। पानी पीने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद को लेकर आठ मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव के चौराहे पर रतन के साथ मयंक व मृदुल उपाध्याय जबरन विवाद करने लगे। पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पिटाई शुरु कर दी। कुछ देर बाद चक्रधर, निलेश तथा आयुष उपाध्याय भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर रतन को मारपीट कर अधमरा कर दिया। विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने जख्मी रतन को प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.