रुडकी, मार्च 7 -- गिद्धावाली के गायब हुए 18 वर्षीय हरीश उर्फ मांगा का एक महीने बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। हरीश तीन फरवरी को दोपहर बाद रायसी में मिठाई की दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता चल रहा है। उसकी मां सुनीता ने उसकी गुमशुदगी खानपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसकी जांच कर रहे एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि नियमानुसार मुकदमे को अपहरण की धारा में तरमीम कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.