कौशाम्बी, मार्च 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली के पतौना चौकी में एक दिलचस्प मामला आया जिसने सबके होश उड़ा दिए। एक किशोर ने युवक पर आरोप लगाया कि उसका उधार का रुपया नहीं दे रहा है। पुलिस ने उसे बुलाया तो उसने कहा कि जिसने आरोप लगाया है, उससे उसकी शादी हो चुकी है। वह पति-पत्नी की तरह रहते हैं। समलैंगिक संबंध का मामला होने पर पुलिस ने प्रकरण से किनारा कर लिया है। पश्चिमशरीरा के एक गांव के किशोर ने मंझनपुर कोतवाली के पतौना चौकी पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बताया कि इसी क्षेत्र के एक युवक के साथ वह शादी विवाह व अन्य कार्यक्रमों में डांस करता है। युवक की तबियत ठीक नहीं थी। उसने इलाज के लिए उससे 20 हजार रुपये मांगे। उधार में उसने रुपया दिया। तीन महीने से वह रुपया वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने रुपया लेने वाले को बुलाया। पूछताछ की तो रुपया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.