लखनऊ, जनवरी 2 -- राजाजीपुरम से बुधवार रात सफारी सवार दबंगों ने 13 वर्षीय किशोर का अपरहण कर लिया। सफारी में उसे नग्न कर पीटा। पिस्टल तानकर पांच लाख की फिरौती मांगी। पिटाई का वीडियो भी बनाया। गुरुवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने किशोर की तहरीर पर एक नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की मां के मुताबिक बेटा बुधवार रात घर के बाहर था। इस बीच सफारी से अपराधिक प्रवृत्ति का अनुज दीक्षित और उसके साथी पहुंचे। वह बेटे को कार में बिठाकर ले गए। कार के अंदर उसके कपड़े उतारे। जमकर पीटा और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। जान बख्सने के लिए पांच लाख की फिरौती मांगी। इसका वीडियो भी बनाया। रात भर उसे घुमाते रहे। किसी तरह मौका पाते किशोर भाग निकला। वीडियो गुरुवार को सोशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.