गाज़ियाबाद, मई 22 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले चार किशोरों ने किशोरी व उसकी सहेलियों छेड़छाड़ कर से मारपीट की। विरोध पर पथरावर किया। 20 मई की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी के सहेलियां घर आई थीं। वह उनके साथ छत पर बातचीत कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले किशोर व उसके तीन साथी भी अपनी छत पर पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। किशोरों ने बेल्ट से किशोरियों को पीटा और पथराव भी किया। शोर सुनकर उनका बेटा पहुंचा तो किशोर भागने लगे। मौके से एक को पकड़ लिया, जिसके माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.