हापुड़, मार्च 21 -- किशोरी को रास्ते में रोककर अश्ललीता और छेड़छाड़ करने वाले पांच आरोपियों पर न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पांचों आरोपी किशोरी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कासिम चौधरी, आरिफ, नूर मौहम्मद, बिलाल और नादिर के खिलाफ किशोरी से रास्ते में रोक कर अश्लीलता व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपी युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.