बरेली, फरवरी 6 -- नवाबगंज। उत्तराखंड के एक युवक ने अपने दोस्त की बहन को इलाज के बहाने अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उसने कार्रवाई के डर से उससे निकाह कर लिया। अब वह उससे दहेज में 10 लाख रुपये और एक मकान की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वह उसे मायके में ही छोड़ गया है। दहेज की मांग पूरी हुए बिना वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। घटना की रिपोर्ट किशोरी की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। कस्बे में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी अरबाज उर्फ तौसीफ की उसके बेटे से दोस्ती थी। जिस कारण वह उसके घर आता जाता था। छह माह पूर्व वह उसकी नाबालिग बेटी को इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया औ...