कौशाम्बी, जून 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास किए जाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार सुबह महेवाघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 14 जून को उसकी 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों की ओर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस गया। उसने बेटी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा सोमवार को ही पंजीकृत कर लिया गया था। बुधवार की सुबह गांव के समीप से आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.