पीलीभीत, नवम्बर 21 -- अमरिया। शौच करने के लिए गई किशोरी को गांव के ही युवक ने पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 18 नवंबर की रात एक बजे शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद पड़ोस के करन पुत्र नंदराम ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया।आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जिस पर आरोपी किसी से शिकायत करने पर ध्यान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इसके बाद वह किशोरी को लेकर थाना अमरिया पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.