उरई, फरवरी 7 -- कदौरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में दादी के साथ सो रही 14 साल की किशोरी को शुक्रवार देर रात एक युवक ने घर मे घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया जबकि उसके दो दोस्त घर के बाहर खड़े थे। किशोरी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों युवकों की भी तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 14 साल की किशोरी अपनी बुजुर्ग दादी के साथ सो रही थी तभी घर में दीवार फांदकर एक युवक बदनीयती से घर में घुस आया जबकि उसके दो साथी घर के बाहर ही खड़े थे। घर में घुसा युवक किशोर के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अचानक हुए इस हमल...