बरेली, अक्टूबर 12 -- मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रामपुर के बिलासपुर नगर में मंदिर पर आती जाती थी। वहीं उसका संपर्क विजय सिंह निवासी बिलासपुर से हुआ। बातचीत होने पर विजय सिंह किशोरी के घर आने लगा। दो माह पूर्व उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को कहीं शिकायत करने पर परिजनों को मारने की धमकी दे रहा है। किशोरी की मां ने रविवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...