बुलंदशहर, फरवरी 13 -- अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद नासिम के न्यायालय ने एक किशोरी से दुष्कर्म और उसके बाद आत्महत्या के मामले में चार अभियुक्तों को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की कुल राशि 40 हजार रुपये में से 36 हजार रुपये मृतका के पिता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। शुक्रवार को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विमल कुमार ने बताया कि यह मामला थाना अतरौली क्षेत्र का है। वादी ने 29 फरवरी 2020 को थाना अतरौली में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री को अतरौली पुलिस ने 3 दिसंबर 2019 को धारा 363/366 के मामले में बरामद किया था। पुत्री को महिला पुलिस के साथ न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। मजिस्ट्रेट के...