मेरठ, जून 26 -- मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी विशाल ने दुष्कर्म किया। पीड़िता तीन माह की गर्भवती हो गई। परिजनों ने जानकारी होने पर बीती मंगलवार रात तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एक गांव निवासी पीड़ित ने मंगलवार रात थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी को आरोपी विशाल काफी समय से परेशान कर रहा था। कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था। परिजनों के अनुसार लगभग तीन महीने पूर्व आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इस बारे में किसी को बताने पर किशोरी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी नहीं दी। मंगलवार रात किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता के गर्भवती होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.