मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- बहन के रिश्ते के देवर ने किशोरी को नशीली चीज खिलाकर चार साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया। कुछ समय पहले आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मझली बेटी के रिश्ते का देवर मुकेश रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। एक माह पूर्व मुकेश ने बेटी से कहा कि अपनी छोटी बहन की शादी मुझसे करा दो। ग्रामीण के अनुसार जब उसकी बेटी ने इस बारे में बताया तो उन्होंने अपनी 16 वर्षीय बेटी से पूछा तो उसने चौकाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.