सासाराम, जनवरी 8 -- सासाराम, निज संवाददाता। किशोरी से दुराचार के प्रयास के छह साल पुराने मामले में जिला जज सात अरविंद की विशेष पॉक्सो अदालत ने दावथ थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह (51 वर्ष) को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्त पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...