नोएडा, जनवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ करने पर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने आरोपी के साथ मारपीट की। नए साल के दिन शाम के समय किशोरी घर से मदर डेयरी जा रही थी। रास्ते में गांव के मोहित ने रोककर अभद्रता की। लड़की के शोर मचाने पर भीड़ ने मोहित को पकड़कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । किशोरी के पिता ने मोहित के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पक्ष ने तीन नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...