हापुड़, मई 4 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चढ़त के दौरान किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि शनिवार को उसकी बहन अकेली थी। तभी गांव के ही दो युवत घर में आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि बुलंदशहर के गुलावठी में जब बारात पहुंची तो एक पक्ष के तीन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की और जेब में रखी चार हजार की नकदी और सोने की चेन निकाल ली। वहीं थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला छेड़छाड़ के शक में दो पक्षों में हुई मारपीट से जुड़ा है, आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.