मुरादाबाद, मार्च 15 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर जा रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पब्लिक ने एक आरोपी को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी किसान की नाबालिग बेटी बीते गुरुवार को दोपहर के समय खेत पर जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी उवैश और जैद ने रास्ता रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भागने लगे। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने घेराबंदी करके एक आरोपी उवैश को दबोच लिया। उसकी लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.