हापुड़, नवम्बर 15 -- नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी किशोरी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और धमकी की गंभीर घटना को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की है। परिजनों के अनुसार 12 अक्टूबर की शाम किशोरी नक्का कुआं मार्ग स्थित एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी नयाबांस निवासी एक युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली। डरी-सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बताते हैं कि घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन फोन पर लगातार धमकियां दे रहा है। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी फोन करके बेटी को अपहरण करने और भुगतने की धमकी दे रहा है, जिससे परिवार दहशत में है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.