कन्नौज, जुलाई 20 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेतों में गई एक किशोरी से एक किशोर ने जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेतों में गई थी। उसी दौरान एक किशोर वहां आ गया। उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...