मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से उसके सगे फुफेरे भाई ने पहचान छिपाकर दोस्ती कर ली। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भी उससे जुड़ गया। बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर उससे अश्लील फोटो मंगाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपी ने दस तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर ले भी लिए। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक उसका सगा भांजा है। आरोप लगाया कि युवक 2024 से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नंबरों से उसकी बेटी के पास कॉल करके परेशान करता था। बाद में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ...