गंगापार, मार्च 28 -- गांव के ही एक किशोरी को बहला फुसला कर युवक भगा ले गया था। साथ में जेवर और बीस हजार नकदी भी किशोरी साथ ले गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी । मुखविर के सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर किशोरी समेत युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 13 मार्च को एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बहरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके गांव का युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर 12 मार्च को आधीरात भगा ले गया। साथ में उसकी बेटी जेवर और बीस हजार रुपये नकद भी ले गई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को उप निरीक्षक रितेश चंद्र उपाध्याय गश्त से थाने लौट रहे थे तभी मुखबिर ने बताया कि एक युवक किशोरी के साथ बाबूगंज नहर पर खड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.