गोरखपुर, नवम्बर 28 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी संग घर में रखी नकदी और गहने लेकर फरार हो गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। 23 नवंबर को गांव का युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी घर में रखा 1.50 लाख रुपये और अपनी मां का सम्पूर्ण जेवर ले गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.