चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिकरी सानी निवासी राजाराम की 12 वर्षीया बेटी काजल शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खेल-खेल में दस का सिक्का निगल लिया। गले में सिक्का फंसने से उसकी हालत बिगड़ गई। उस दौरान परिजन खेत में गेहूं की कटाई करने चले गए थे। जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहाड़ी पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसके गले में फंसे सिक्के को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...