श्रावस्ती, सितम्बर 11 -- इकौना, संवाददाता। एक किशोरी ने पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद किशोरी डूबकर लापता हो गई। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है लेकिन अभी तक किशोरी का सुराग नहीं लगा है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भिनगा स्थित गिरिजाघर मोहल्ला निवासी पायल (16) पुत्री बच्छराज बुधवार को मोहल्ले की ही अपनी सहेली आरती (17) पुत्री दयाराम के साथ इकौना थाना क्षेत्र में रिस्तेदार के यहां गई थी। जहां से दोनों वापस घर लौट रही थी। रास्ते में अंधरपुरवा पुल पर पहुंची तो पायल ने अचानक पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। इससे वह नदी में डूबकर लापता हो गई। आरती ने रिस्तेदारों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे रिस्तेदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.