गंगापार, फरवरी 8 -- उतरांव थाना क्षेत्र के पयागीपुर गांव में किशोरी को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रयागीपुर गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि सराय बंशी गांव निवासी आरोपी 35 वर्षीय अनुज कुमार किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...