गंगापार, जुलाई 2 -- बहरिया थाना क्षेत्र के चौकी सिकंदरा अंतर्गत एक किशोरी को घर से भगा ले जाने के मामले मे तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो गया। बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले एक लड़का पडोस की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल मे फंसा कर फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने हर संभावित जगह तलाश किया, लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली। बहुत खोजबीन के बाद पता चला की पड़ोस का एक लड़का किशोरी को अपने साथ भगा ले गया है, तो परिजन उस लड़के के घर शिकायत लेकर गए। लेकिन लड़के के घर वालों ने डांटकर भगा दिया, तो किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत बहरिया थाने दिया। बहरिया पुलिस ने उस लड़के सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.