पीलीभीत, अगस्त 5 -- थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही अरुण पुत्र राज कुमार अपने मित्र अरुण पुत्र स्वदेश कुमार के साथ दो अगस्त को बहलाफुसलाकर ले गया है। जानकारी होने पर उसने अपनी पुत्री की काफी खोजबीन की है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बाद उसी दिन शाम को आरोपी उसकी पुत्री को गांव में छोड़ गया। उसकी पुत्री ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.