लखीमपुरखीरी, जून 6 -- कस्बा के एक मोहल्ला में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया उसकी पुत्री को गांव सरही थाना रोजा जिला शाहजहांपुर निवासी शिवा अपने पिता गंगाराम मां सुनीता, भाई राघव के सहयोग से भगा ले गया है। पुत्री वापस करने पर जान से मार डालने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में सभी नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.