लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- मितौली, संवाददाता। गांव की ही एक किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने 27 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ रविन्द्र सोनकर ने बताया कि एसआई बलवीर सिंह की टीम ने बकहैया गांव निवासी पिंटू को धर दबोचा है। वह गांव की ही एक 15 वर्षीय लड़की को 24 जुलाई रात करीब 9 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म की भी घटना को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...