कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज में किशोरी पर शादी का दबाव बना रहे सिरफिरे आशिक ने उसके घर में घुसकर बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपित ने मारपीट कर धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी से घर से बाहर आते-जाते वक्त इलाके का आकिब छेड़खानी करता था। वह बेटी पर शादी करने का दबाव बनाता था। उसके डर से किशोरी ने घर से बाहर जाना बंद कर दिया। उन्होंने आरोपित के घर जाकर शिकायत की, लेकिन उसने हरकतें बंद नहीं कीं। आरोप है कि बीती नौ जनवरी को आरोपित ने उनके घर में घुसकर बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया। बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही बेटी की शादी नहीं करने पर परिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.