शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- रिश्तेदारी से लौट रही 17 वर्षीया किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले जाने और रास्ते में उसकी मां को उतारकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के मुताबिक 27 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बेटी के साथ लौट रही थीं। धिंयरपुरा के पास धनीनगला, थाना अमृतपुर निवासी बबलू यादव बाइक से पहुंचा और दोनों को घर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर उसने महिला को यह बहाना बनाकर उतार दिया कि बाइक में खराबी आ गई है। महिला के उतरते ही आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद भी बेटी के न आने पर महिला थाने पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह महिला पुलिस अधीक्षक से मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तला...