औरैया, नवम्बर 4 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 31 अक्तूबर को हरदोई निवासी सूरज उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.