गोरखपुर, मार्च 7 -- गोला बाजार, हिंदुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कार से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने गोला थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसपर गोला पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 137/2 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने बीते गुरुवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही मनीष, महेंद्र व गोलू गुरुवार की सुबह मेरी बेटी को बहला फुसला कर घर से कार में लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.