मिर्जापुर, जनवरी 1 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लापता किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 28 दिसंबर को पत्नी संग मनिगढ़ा गांव रिश्तेदारी में गए थे। उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। देर शाम जब लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी। आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव निवासी एक किशोर अपने मित्र के साथ बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। तब दोबारा खोजबीन के दौरान बेटी एक घर से मंगलवार को बरामद हुई। उसने आपबीती सुनाई। बुधवार को पीड़िता के पिता ने हलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.