रायबरेली, फरवरी 23 -- सिंहपुर, संवाददाता। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला, फुसला कर भागने का पिता ने गांव के ही एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार की दोपहर वह दवा लेने बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी मवेशी चराने खेतों की ओर गई थी। शाम लगभग साढ़े तीन बजे जब वह घर लौटे तो उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। घटना से परिवार में चिंता और भय का माहौल है। थानाध्यक्ष डी एस मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.