अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन एक किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठा कर लेकर फरार हो गए। पिता ने पुत्री का यौन शोषण कर उसे बेचने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने दिए तहरीर में बताया है कि बीते दिनों उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेले थी। उसी समय सचिन कुमार राजभर व आयुष पाल निवासी पेठिया जलालपुर आए और बहला फुसला उसकी पुत्री को गाड़ी पर बिठाकर लेकर चले गए। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को भगाने में रमेश राजभर व आयुष की मां ने रास्ते में सहयोग किया। पिता ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री का यौन शोषण कर उसे बेचा भी जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.