संवाददाता, अक्टूबर 26 -- यूपी में बरेली के फरीदपुर में भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर प्रधान के बेटे ने दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात भुता क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी घर के बाहर गली में जा रही थी। तभी गांव की महिला प्रधान के बेटे ने उसे दबोच लिया और घसीटते हुए अपने घर में ले गया। किशोरी ने चीखने की कोशिश की तो हत्या की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद कमरे में बंधक बना किशोरी से दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी कब्जाने बुलडोजर ले आए भू-माफिया, गिरा दी बाउंड्रीवाल; च...