अमरोहा, मार्च 24 -- किशोरी को घर से उठाकर ले जाने के बाद युवक उसे नजदीक में ही सरकारी स्कूल के पास ले गया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। आहट सुनकर जागे पिता ने रंगेहाथ पकड़कर बमुश्किल बेटी को बचाया। हाथ छुड़ाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए पहरा दे रहे दोस्त की स्कूटी पर सवार होकर भाग निकला। मामले में आरोपी दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। किसान का आरोप है कि शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक जब उसकी आंख खुली तो नाबालिग बेटी घर से गायब थी। काफी आवाज लगाई लेकिन कोई उसका कोई जवाब नहीं आया। एफआईआर के मुताबिक बेटी को तलाश करते हुए जब वह छत पर पहुंचा तो उन्हें बिल्कुल पास में ही स्थित सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.