गंगापार, दिसम्बर 5 -- करछना थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पुलिस ने करीब 15 दिन बाद छत्तीसगढ़ से बरामद किया तो थाने में शुक्रवार की सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण और महिलाएं उसे समझाने में जुटी रहीं, लेकिन वह युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बढ़ती भीड़ और तनाव को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पड़ोस के युवक संग लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को जब पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बरामद कर वापस थाने लाया, तो सुबह से ही महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। थाने परिसर में घंटों तक पंचायत जैसी स्थिति बनी रही। परिजन और गांव की महिलाएं किशोरी को समझाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। करीब 15 दिन पहले घर से निकली किशोरी की तलाश में करछना पुलिस ने मोबाइल लोक...