मुरादाबाद, अगस्त 7 -- उत्तराखंड के युवक ने उत्तराखंड की किशोरी को ठाकुरद्वारा लाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। पुलिस ने युवक,उसकी मां,बहन,भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी किशोरी को ठाकुरद्वारा लाकर मंडी समिति के सामने स्थित एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया और उसके साथ रेप किया। आरोप है कि किशोरी के साथ कई बार रेप किया गया। युवक शादी का झांसा देकर गर्भपात कराता रहा। शादी के लिए दबाव डालने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने काशीपुर के मोहल्ला निचड़ा बड़ी जारत के सामने निवासी सोहेल पुत्र बाबू,उसकी मां हसीना, बहन अलफिजा भाई सोहेब और पिता बाबू के खिलाफ मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.