शाहजहांपुर, मार्च 6 -- अल्हागंज। अल्हागंज के साहबगंज में तिलक समारोह में शामिल होकर परिजनों के साथ वापस नोएडा जा रही किशोरी कासगंज का युवक साथ ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। घटना 19 फरवरी की बताई जाती है। अल्हागंज के साहबगंज निबासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रहा है। उसकी पुत्री नोयडा के सेक्टर 65 स्थित एक कम्पनी में कार्यरत थी। कंपनी में कार्यरत कासगंज जनपद के गांव गंगागढ़ निवासी कटिंग मास्टर जुगलेश कुमार से जान पहचान हो गई, जुगलेश कुमार का व्यवहार उसकी पुत्री के साथ उचित न होने की वजह से कम्पनी में कार्य बंद कर दिया। साहबगंज निवासी व्यक्ति ने बताया कि फरवरी में अपने घर एक तिलक समारोह में शामिल होने साहबगंज अपने परिवार के स...