वाराणसी, अप्रैल 17 -- बड़ागांव, संवाद। बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर उसे घंटों एक कमरे में रखा गया। बड़ागांव पुलिस ने गांव निवासी जिम्मेदार नामक युवक को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 पूर्व की है। बुधवार शाम शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 2 अप्रैल की शाम गेहूं काटने के लिए खेत जा रही थी। तभी आरोपी उसे डरा-धमका कर जबरन अपने चार पहिया वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर अपने अन्य साथियों को भी गाड़ी में बैठाया और लड़की को लेकर गौरा-चांदपुर स्थित एक कमरे में एक महिला की निगरानी में बंद कर दिया। कमरे में अंधेरा था। जब किशोरी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर पूरा मामला पता चला। परिजन तलाश करते हुए रात लगभग 10 बजे गौरा चांदपु...