दुमका, जनवरी 31 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरा गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी को गांव के एक किशोर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर लेने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में किशोरी के भाई ने किशोर के विरुद्ध सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन दिया है। इस मामले में उक्त किशोरी के भाई ने बताया है कि बीते 30 दिसम्बर को उसकी बहन शौच के लिए घर के पीछे बाड़ी में गयी थी। उसी समय उक्त किशोर उसके घर के पीछे आया और शादी का प्रलोभन देकर उसकी बहन को बहला- फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद 1 जनवरी को उसकी बहन और उक्त आरोपी के नानी के घर इसी गांव में मिले। तभी ग्रामीणों के साथ किशोर के नानी घर जाकर दोनों को थाना लेकर आए। उसके बाद थाना में दोनों पक्षों द्वारा समझौता हुआ और दोनों के परिजनों को जिम्मा दे दिया गया। दोनों के परिजन अप...