कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कन्नौज,संवाददाता। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में अदालत ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी ठहराते हुये 14 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10,800 का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे ने बताया कि 31 मई 2022 की दोपहर छिबरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पीड़ित पिता ने दो युवकों पर संदेह जताते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान मुख्य आरोपी करन उर्फ कल्यान निवासी गांव नगला चहार थाना जहांनगंज जिला फर्रूखाबाद का नाम उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिला एवं सत्र न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान विशेष न्...