मेरठ, अप्रैल 17 -- मेरठ। सरूरपुर क्षेत्र से दबंग युवक ने एक किशोरी का अपहरण कर चंडीगढ़ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया मगर आरोपी पर सिर्फ अपहरण की धारा लगाई। सरूरपुर निवासी एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। किशोरी ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव का रहने वाला युवक उसे अगवा कर चंडीगढ़ ले गया था। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। हालांकि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए, जहां डरी-सहमी किशोरी ने दुष्कर्म की बात नहीं बताई। बाद में घर जाकर उसने परिवार के लोगों को अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने किशोरी के दोबारा से कोर्ट में बयान कराने और आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की गुहार लगाई मगर, पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.